रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे राहिल देशमुख अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। 10 साल के राहिल फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रितेश खुद मुख्य भूमिका यानी छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन भी रितेश ने ही किया है। यह पहली बार है जब देशमुख परिवार की नई पीढ़ी बड़े पर्दे पर कदम रख रही है। जेनेलिया, जिन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और इसमें सईबाई का किरदार भी निभाया है। 2016 में जन्में राहिल
राहिल का जन्म 2016 में हुआ था। अक्सर पैपराजी को हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करने वाले राहिल को अपने पहले ही प्रोजेक्ट के लिए एक चुनौतीपूर्ण ऐतिहासिक किरदार के लिए चुना गया है। फिल्म में राहिल उस दौर को दिखाएंगे जब शिवाजी महाराज ‘स्वराज्य’ का सपना बुन रहे थे। फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े चेहरे
‘राजा शिवाजी’ में सिर्फ देशमुख परिवार ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। रितेश ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में उन्हें 10 साल का समय लगा। बीच में कोविड की वजह से काम रुक गया था, लेकिन अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इसे जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.