- कॉपी लिंक
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म में रणवीर सिंह के एक्शन के साथ-साथ एक्टर राकेश बेदी के किरदार ‘जमील जमाली’ की खूब चर्चा हो रही है।
हाल ही में खबरें आई थीं कि मेकर्स ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस से खुश होकर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से अलग 1 करोड़ रुपए का बोनस दिया है। अब खुद राकेश बेदी ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब दिया है।

फीस से ज्यादा बोनस मिलने की थी चर्चा बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश बेदी को शुरुआत में दोनों फिल्मों के लिए कुल 50 लाख रुपए की फीस दी गई थी। लेकिन सीक्वल की बड़ी कामयाबी और ‘जमील जमाली’ के किरदार को मिले पब्लिक रिस्पॉन्स को देखते हुए डायरेक्टर आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने उन्हें 1 करोड़ रुपए का चेक बोनस के तौर पर दिया।

राकेश बोले- पैसा कहां है मुझे भी बताओ जब एनडीटीवी ने राकेश बेदी से इस 1 करोड़ के बोनस के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने अंदाज में इन दावों को गलत बताया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “भाई, ये पैसे हैं कहां? किसके पास रखे हैं मुझे तो पता ही नहीं।”
उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि अगर किसी को पता चले कि पैसा कहां है, तो उन्हें जरूर बताएं, वे खुद जाकर ले आएंगे क्योंकि उनके बैंक अकाउंट में तो अभी तक ऐसा कोई अमाउंट नहीं आया है। एक्टर ने साफ किया कि ये खबरें फिलहाल सिर्फ अफवाह हैं।

70 की उम्र में बढ़ा राकेश बेदी का क्रेज ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी का रोल पहले एक सपोर्टिंग किरदार जैसा था, लेकिन सीक्वल में आए एक बड़े ट्विस्ट ने उन्हें कहानी के सेंटर में ला दिया। जमील जमाली के किरदार में कॉमेडी और इमोशन्स का ऐसा तालमेल था कि दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इस सफलता का असर यह हुआ कि 70 साल के राकेश बेदी को अब कई बड़े ब्रांड्स भी अपने विज्ञापनों के लिए अप्रोच कर रहे हैं।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
