रानी चटर्जी का ‘राजाजी’ के लिए धड़का दिल, अलका याग्निक के गाने पर झूमीं भोजपुरी क्वीन, अदाओं से ढाया कहर
नई दिल्ली. भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रील्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सदाबहार गाने ‘ना ना करते प्यार’ पर अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है. इस वीडियो में रानी के एक्सप्रेशंस कमाल के हैं, जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहे हैं. नीले रंग के खूबसूरत आउटफिट में रानी इस रोमांटिक ट्रैक पर लिप-सिंक और डांस करती दिख रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे राजाजी के लिए’. अब इस पर फैंस जमकर कमेंट्स और हार्ट इमोजी की बरसात कर रहे हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.