फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ से बाहर कर दिया है। इसके बाद फिल्म को अस्थायी रूप से होल्ड पर रख दिया गया और अब नए एक्टर की तलाश जारी है। इसी बीच फरहान अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर के लिए ‘डॉन 3’ की कास्टिंग बेहद अहम है। वह पूरी तरह सुनिश्चित होना चाहते हैं कि इस भूमिका के लिए सही एक्टर ही चुना जाए, इसी वजह से यह प्रक्रिया लंबी चल रही है। इसी कारण फरहान फिलहाल ‘जी ले जरा’ पर फोकस कर रहे हैं। यह फिल्म उनके लिए हमेशा से खास रही है। बताया जा रहा है कि वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जोनास से फिर से संपर्क कर रहे हैं, ताकि प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सके। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और उसे लॉक भी कर दिया गया है, लेकिन तीनों एक्ट्रेसेस की शूटिंग डेट्स का मेल न बैठ पाने की वजह से देरी हो रही है। जैसे ही तीनों की डेट्स फाइनल होती हैं, फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। हालांकि, फरहान अख्तर इस चुनौती का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं और तीनों एक्ट्रेसेस के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि शूटिंग के लिए कोई शेयर समय तय किया जा सके। बता दें, पहले खबरें थीं कि रणवीर सिंह डॉन-3 से अलग हो गए हैं। एक्टर ने ये फैसला धुरंधर की सफलता की वजह से लिया था। लेकिन फिर नई जानकारी आई थी कि रणवीर ने ये फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि उनके अनुचित मांगों और क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्हें फिल्म से निकाला गया है। इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म छोड़ने की खबर पूरी तरह अफवाह है। मेकर्स और रणवीर के बीच क्रिएटिव मतभेद थे। इसका नतीजा ये हुआ कि मेकर्स ने एक्टर को फिल्म से बाहर निकाल दिया। मेकर्स रणवीर की मांगों से सहमत नहीं थे। सोर्स ने ये भी दावा किया था कि रणवीर की पिछले तीन फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं लेकिन उसके बाद भी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने उन्हें मौका दिया। फिल्में फ्लॉप होने की वजह से संजय लीला भंसाली ने बैजू बावरा कैंसिल कर दी थी लेकिन फरहान-रितेश उनके साथ खड़े रहे थे।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.