‘मम्मी-पापा जल्दी आओ’ सोनू निगम ने खोए बच्चे को गाकर बहलाया, सूझबूझ की फैंस ने की तारीफ, VIDEO वायरल
नई दिल्ली: कर्नाटक के हुब्बली में हुए ताजा कॉन्सर्ट में सिंगर सोनू निगम ने अपनी संवेदनशीलता से सबका दिल जीत लिया. दरअसल, उन्होंने करीब 30000 लोगों की भारी भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गए एक छोटे बच्चे श्री साई को स्टेज पर लाए और उसे तब तक एंटरटेन किया, जब तक वह अपने परिवार से नहीं मिल गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए इमोशनल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सोनू निगम ने घबराए हुए बच्चे को शांत करने के लिए फौरन गाना गाना शुरू किया और हल्की-फुल्की बातचीत से उसका डर दूर किया. फैंस सोनू की इस सूझबूझ और मानवीय बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें लगता है कि उनसे मिलने के बाद वह बच्चा खुद को उतना खोया हुआ महसूस नहीं कर रहा था. सोनू ने म्यूजिकल अंदाज में अनाउंसमेंट किया. वे गाते हुए नजर आए, ‘श्री साई आ जाओ, मम्मी-पापा इसको ले जाओ. इसके मम्मी-पापा खो गए, जल्दी आकर इसको ले जाओ.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.