एक्ट्रेस की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने साल 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते 2018 में उनका रिश्ता टूट गया. उन्हें मुश्किल दौर में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद उनका नाम दूसरे कोस्टार के साथ जुड़ा. हालांकि, दोनों ने खुद को हमेशा ‘अच्छा दोस्त’ बताया, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैमिली इवेंट्स ने उनके रिश्ते की मानो पुष्टि कर दी हो. अब खबरें हैं कि यह स्टार जोड़ी जल्द ही उदयपुर में शाही शादी कर सकती है.
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी उनकी फिल्मों की तरह रोमांचक रही है. साल 2016 में उनकी पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के सेट पर कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ प्रेम कहानी शुरू हुई थी.

रश्मिका और रक्षित ने जुलाई 2017 में एक निजी सेरेमनी में सगाई भी कर ली थी, जिसकी तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. सगाई के महज एक साल बाद सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी तालमेल की कमी के कारण अपनी सगाई तोड़ दी, जिससे फैंस काफी हैरान रह गए थे.

रश्मिका मंदाना को ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने इमोशनल लेवल पर अपने जीवन का सबसे मुश्किल वक्त बताया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका ने विवादों से दूर रहने के लिए अपनी निजी जिंदगी पर बात करना बंद कर दिया और कन्नड़ सिनेमा से तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया.

फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना का नाम विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा.

फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के बाद दोनों की बॉन्डिंग और गहरी दिखी. हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को ‘सिर्फ अच्छा दोस्त’ ही बताया.

फैंस ने अक्सर दोनों की वेकेशन तस्वीरों में समानताएं, एक जैसे बैकग्राउंड और रश्मिका मंदाना की विजय के फैमिली इवेंट में मौजूदगी को नोटिस किया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज होती रहीं.

रश्मिका और विजय का रिश्ता अब काफी सीरियस है. खबरें हैं कि वे राजस्थान के उदयपुर में एक आलीशान इवेंट में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.