राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने हाल में जुड़वां बच्चों- एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया. इसके बाद कोनिडेला फैमिली खूब जोर-शोर से जश्न मनाया. इसे लेकर लोगों ने राम चरण को ट्रोल किया और कहा कि लड़का होने पर जश्न मनाने रहे हैं, लड़की पर नहीं मनाया था. अब कोनिडेला फैमिली की बहू और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने करारा जवाब दिया है.
लावण्या त्रिपाठी ने राम चरण के सपोर्ट में बात कही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि रामचरण और उपासना बेटे के होने पर जितनी खुशी मना रहे हैं, उतना पहली बेटी के होने पर नहीं मनाया. इस पर एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है. लावण्या, राम चरण के चचेरे भाई वरुण तेज की पत्नी हैं और कोनिडेला परिवार की बहू हैं. 123तेलुगू डॉटकॉम के मुताबिक, लावण्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सती लीलावती’ के प्रमोशनल इवेंट में प्रतिक्रिया दी.
लावण्या त्रिपाठी ने उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया था कि जब राम चरण के घर बेटी हुई थी, तब ज्यादा जश्न नहीं मनाया गया, लेकिन बेटे के जन्म के बाद अब भव्य जश्न हो रहा है. लावण्या को यह टिप्पणी बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने तुरंत ट्रोल को जवाब देते हुए कहा, “यह ट्वीट बेहद घटिया है, जो एक सच्चे खुशी के पल को बेवजह खराब कर रहा है.”
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.