‘पुष्पा 2ः द रूल’ फेम श्रीलीला ने अपनी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मां और बेटी के बीच बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. उन्होंने अपनी मां के नाम भावुक पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा कि उनकी मां उन्हें हिम्मत देती हैं. उन्हें 365 दिन इमोशनली स्ट्रॉन्ग रखती हैं.
श्रीलीला ने अपनी मां के नाम इमोशनल नोट लिखा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)
श्रीलीला ने आगे लिखा कि जैसे-जैसे वे दोनों रोज जिंदगी में आगे बढ़ती जा रही हैं, वो समझ रही हैं कि सच्चा और निस्वार्थ प्यार क्या होता है. श्रीलीला ने लिखा, “मुझे वो सब बहुत अच्छा लगता है जो हम साथ में शेयर करते हैं. आप मुझे हिम्मत और साहस सिखाती हैं, और मैं आपको थोड़ा हंसी-मजाक के साथ मुश्किल वक्त संभालना सिखाती हूं.”
श्रीलीला ने इमोनशनल पोस्ट में लिखा, “मैं ऊपरवाले से प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा मेरी अम्मा बनी रहें, चाहे मैं कितनी भी जिंदगियां क्यों न जी लूं. मुझे इस दुनिया में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” श्रीलीला का यह पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देने के साथ उनकी मां को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.