विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ सेंसर विवाद में फंसी हुई है. विजय थलापति की आखिरी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पारित नहीं किया जिसके बाद मेकर्स ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने फिल्म को पारित करने का आदेश सुनाया था जिसपर दूसरी बेंच ने रोक लगा दी. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स अपना केस वापस लेने की तैयारी में हैं. वो कोर्ट के बाहर मामला सुलटाने की कोशिश में हैं.
पिछली सुनवाई में मद्रास हाईकोर्ट ने ‘जन नायकन’ और सेंसर बोर्ड विवाद पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था. मंगलवार को हाईकोर्ट ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के सिंगल जज के आदेश को रद्द करते हुए कहा कि सिंगल जज को सेंसर बोर्ड को जवाब देने के लिए समय देना चाहिए था. अब मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि फिल्म प्रोड्यूसर अपना केस वापस लेने का मन बना रहे हैं.
फिल्म को री-एग्सामिनेशन के लिए भेजेंगे मेकर्स
Nakkheeran नखीरन की रिपोर्ट के अनुसार प्रोड्यूसर्स अपना केस वापस लेते हुए सेंसर बोर्ड के सुझाव पर अमल करने के बारे में सोच रहे हैं. फिल्म को री-एग्सामिनेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास वापस भेजा जाएगा जिससे फिल्म की रिलीज में देरी को कम किया जा सकता है.
जन नायकन की रिलीज पर लटकी तलवार
विजय थलापति की जन नायकन के मेकर्स ने फिल्म सेंसर बोर्ड से पारित ने होने पर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. केस की सुनवाई करते हुए सिंगल जज की बेंच ने सेंसर बोर्ड को फिल्म को पारित करने का आदेश दिया था जिसपर बड़ी बेंच ने रोक लगा दी. मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी बेंच ने सिंगल जज के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि सिंगल जज को सेंसर बोर्ड को जवाब देने का समय देना चाहिए था जिसके बाद फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक गई.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.