साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपना दमदार म्यूजिक दे चुके कंपोजर रवि बसरूर ने हाल ही में अपने स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की. उनका कहना है कि वो बचपन में ही 2 बार अपनी जिदंगी को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं. लेकिन इसके बाद उनकी जिदंगी में कुछ ऐसा हुआ कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे अब उनकी जिंदगी पूरी बदल गई.
रवि का छलका दर्द
आज इंडस्ट्री में अपने गजब के संगीत के लिए पहचाने जाने वाले कंपोजर रवि बसरूर ने जिदंगी के हर एक पहलु को जीया है. उनकी जिदंगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनके जीने की चाह ही खत्म हो गई थी.तेलुगु फिल्म ‘कल्ट’ के टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को शेयर किया. रउन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में वह काफी कुछ झेल चुके हैं.
सम्मान पाकर हुए थे भावुक
साउथ स्टार यश की ‘केजीएफ’में दमदार गाने बनाने वाले रवि बसरूर ने यश के अलावा प्रभास की ‘सलार’ और ना जाने कितनी अनगिनत साउथ फिल्मों के गाने कंपोज किए हैं. रवि बसरूर सिर्फ साउथ ही नहीं, बॉलीवुड में भी अपने काम से अलग पहचान बना चुके हैं. 25 साल से वह इंडस्ट्री में खुद की जड़े जमाए हुए हैं. रवि को एक्टर-डायरेक्टर विश्वक सेन ने एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की. इसे पाकर वह इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि म्यूजिक बनाने के 25 साल के एक्सपीरियंस के बाद आज इस सम्मान से उन्होंने मेरा दिल जीत लिया है. उन्होंने मेरे लगन की कदर की है. ये सिर्फ एक घड़ी नहीं है, ये कंपोजर्स के लिए एक इज्जत और सराहना है.’
At the age of 18, I tried to suicide 2 times with no hope. Then a man named Ravi gave me a keyboard and 35K. I took his name as my first name making it #RaviBasrur 👍– Ravi Basrur at #Cult Teaser launch.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.