टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ”जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है’ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसके बाद उनके और पति गौरव खन्ना के रिश्ते में खटपट की अटकलें शुरू हो गईं. आकांक्षा ने अब इस पोस्ट का सच बयां किया और बताया कि आखिर उनके रिश्ते में खटपट है या नहीं.
नई दिल्ली. बिग बॉस 19 के विनर और पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों चर्चाओं में हैं. हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट किया, जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गए. लोगों ने कयास लगानी शुरु कर दी कि गौरव खन्ना और आकांक्षा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि एक्ट्रेस अपनी पति का सफलता से जल रही है. अब इन सारे रूमर्स के बीच आकांक्षा चमोला ने खुद चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई से पर्दा उठाया है. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा- ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा और गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार का खबरें आने लगीं. एक्ट्रेस ने हाल ही में ईटाइम्स पर इस पोस्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

आकांक्षा ने रिश्ते में खटपट की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और वह पोस्ट गौरव से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं था. आकांक्षा के मुताबिक, वह सोशल मीडिया पर निजी मुद्दों पर बात करना पसंद नहीं करतीं और वह पोस्ट दरअसल उनके आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि लोगों ने उस लाइन को अपने-अपने तरीके से समझा और बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

मदरहुड पर ट्रोलिंग के बारे में आकांक्षा चमोला ने हंसते हुए कहा, ‘मैं अभी ट्रोल क्वीन हूं! मैं इस विषय पर हमेशा ओपन रही हूं. गौरव ज्यादा गार्डेड हैं क्योंकि वे मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं. हमारी उम्र में फर्क है और वे मेरी बात समझते हैं. मैंने साफ कहा है कि मैं मदरहुड नहीं चुन रही. यह पर्सनल चॉइस है और मुझे किसी को जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं.’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ही हॉस्टिलिटी है, रियल लाइफ में लोग सपोर्टिव हैं और उनकी चॉइस को रिस्पेक्ट करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं इमेज-कॉन्शस नहीं हूं. मुझे विलेन कहलाना भी ठीक लगता है क्योंकि यह गौरव के लिए लोगों के प्यार से आता है. आखिर में मेरा पति मेरे साथ है और हम एक-दूसरे के लिए क्या मतलब रखते हैं, यह हम जानते हैं.’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

रिलेशनशिप में कम्पटीशन पर आकांक्षा चमोला ने कहा, ‘अगर मुझे अटेंशन चाहिए होती तो गौरव बिग बॉस में थे तब ले सकती थी. कुछ विजिबिलिटी आई है, लेकिन मैं लाइमलाइट नहीं चेज कर रही. मैं उनके साथ पार्टियां अटेंड करती हूं क्योंकि मैं उनकी पार्टनर हूं और यह उनकी चॉइस है. रिलेशनशिप में एक-दूसरे से कंपेयर नहीं करते, सपोर्ट करते हैं. गौरव ज्यादा सफल हैं, मैं उनसे इनसिक्योर क्यों फील करूं? वे मुझे अपने साथ चाहते हैं तो इनसिक्योरिटी कहां?’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram

गौरव और आकांक्षा की शादी 9 साल हो गए हैं. बिग बॉस 19 में गौरव ने कई बार बच्चों की इच्छा जाहिर की थी, जबकि आकांक्षा ने कहा था कि ‘बच्चा पैदा करना हलवा बनाना नहीं है, बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी है’ और वे तैयार नहीं हैं. गौरव ने हमेशा उनकी चॉइस का सपोर्ट किया. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.