एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन ने टीआरपी चार्ट पर कब्जा कर लिया है. शुरू होते ही ये नंबर 1 पर काबिज हो गया है. लेकिन इस बार रेटिंग देख फैंस को बड़ा झटका लगा है. कई पुराने शोज बाहर हो गए हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 12वें नंबर पर खिसक गया है.
सबसे पहले बात करते हैं कि इस बार नंबर 1 कौन रहा है. अगर लोकप्रियता की बात हो रही है तो एकता कपूर के सुपरनेचुरल सीरियल नागिन की कोई मुकाबला नहीं है. हर बार ये शो आते ही टीआरपी चार्ट पर कब्जा करके बैठ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. प्रियंका चहर चौधरी और ईशा सिंह स्टारर नागिन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
‘नागिन’ बना नंबर 1 शो
नागिन ने शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है. एकता कपूर के नागिन ने कभी सास भी कभी बहू थी और अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. टीआरपी चार्ट पर पहले नंबर पर नागिन काबिज है. वहीं दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी की कभी सास भी कभी बहू थी. अब तीसरे नंबर की बात करें तो रुपाली गांगुली का शो अनुपमा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.
नीछे खिसका ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘तुम से तुम तक’ टीआरपी चार्ट में चौथे नंबर पर है. वहीं पांचवा स्थान ‘वसुधा’ को मिला है. छठे स्थान पर ‘गंगा मां की बेटियां’ शामिल है. ‘उड़ने की आशा – सपनों का सफर’ 1.8 के साथ 7वीं रैंक पर है, जबकि ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ 1.8 के साथ 8वीं रैंक पर है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को इस बार बड़ा झटका मिला है. ये सीरियल खिसक कर नौवें स्थान पर आ गई है.
अब टॉप 10 से निकल चुके शोज के बारे में बात करें तो 11वें नंबर पर शरद केलकर का शो जग्द्धात्री है और 12वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है जो सबसे बड़ा झटका है. मेकर्स के साथ ही स्टारकास्ट के लिए ये रैंकिंग बहुत बड़ा झटका है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.