बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की जीत के बाद उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं, लेकिन यह चर्चा जश्न से ज़्यादा ट्रोलिंग से भरी है. हाल ही में प्रमोशनल इवेंट में को-स्टार्स के साथ डांस करने पर उन्हें निशाना बनाया गया और उनकी शादीशुदा ज़िंदगी तक पर सवाल उठे. आकांक्षा ने एक वीडियो रीशेयर कर इसपर अपना रिएक्शन दिया.
गौरव और आकांक्षा
हाल ही में आकांक्षा को अपने आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशनल इवेंट में को-स्टार्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करते देखा गया. बस यहीं से ट्रोलिंग का नया दौर शुरू हो गया. कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए, तो कुछ ने उनकी शादीशुदा ज़िंदगी तक को निशाने पर ले लिया. इससे पहले भी आवेज दरबार के साथ उनके एक डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं, जिनका उनकी निजी ज़िंदगी से कोई लेना-देना नहीं था.
आकांक्षा ने शेयर किया पोस्ट
इस माहौल पर आकांक्षा ने सीधे तौर पर प्रतिक्रिया देने के बजाय एक इंफ्लुएंसर का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया. वीडियो में इंफ्लुएंसर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अपना असली काम छोड़कर आकांक्षा की हर गतिविधि पर नजर गड़ाए बैठे हैं. सवाल यह उठाया गया कि आखिर गौरव की जीत के बाद आकांक्षा का प्रोफेशनल तौर पर काम करना अचानक समस्या कैसे बन गया.
वीडियो में इस बात पर भी जोर दिया गया कि आकांक्षा एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं और उनके लिए प्रमोशनल इवेंट्स, परफॉर्मेंस और डांस करना उनके काम का हिस्सा है. बावजूद इसके, हर कदम को शक और जजमेंट की नज़र से देखा जा रहा है. यही नहीं, इस पूरे मामले में इंडस्ट्री और दर्शकों के दोहरे रवैये पर भी सवाल खड़े किए गए. जब गौरव अपने शो में रोमांटिक या इंटीमेट सीन करते रहे, तब कभी उनकी नीयत या रिश्ते पर सवाल नहीं उठे. लेकिन आकांक्षा को सिर्फ अपना काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है.
आकांक्षा ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए लिखा कि यह “फेमिनिन एनर्जी अपने पीक पर है”, जो उनके आत्मविश्वास और साफ सोच को दिखाता है. एक प्रमोशनल बातचीत में उन्होंने रिश्तों और भरोसे पर भी खुलकर बात की. उनका कहना था कि वफादार रहना कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि सबसे बुनियादी चीज है. शादी में ईमानदारी को उन्होंने सामान्य और जरूरी बताया, न कि किसी एहसान की तरह.
काम की बात करें तो आकांक्षा इन दिनों अपने नए शो ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ को लेकर उत्साहित हैं, जो 12 फरवरी 2026 से शेमारूपर स्ट्रीम होगा. आकांक्षा चमोला ने साल 2015 में सीरियल स्वरागिनी से एक्टिंग डेब्यू किया था.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.