टीवी की टैलेंटेड एक्ट्रेस हिना खान ने अपने करियर और कमाई को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है. हिना इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. 1 ही शो से उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वो किसी के लिए भी आसान नहीं.अब हिना ने कहा है कि उन्हें सबसे ज्यादा पैसा अपने पहले टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिला. इस शो से उन्हें सिर्फ पहचान नहीं पैसा भी खूब मिला था.
हिना खान, एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आई थी, इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि राजन शाही और एकता कपूर दोनों में से किसके साथ काम करना उनके लिए मोटी रकम मिली थी. गौरतलब है कि राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी.वहीं एकता कपूर के साथ ‘नागिन’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो में भी उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता था.
बेबाक अंदाज में दिया जवाब
फैंस को भा गया ‘अक्षरा’ का अंदाज
हिना की ईमानदार से रखी गई इस बात ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि टीवी पर लंबे समय तक लगातार काम करना आपको किसी तरह की पैसे की दिक्कत से दूर रखता है. फिर हिना अपने फैंस के साथ अपना हर अपडेट शेयर करती हैं. फैंस उनके साथ उनके हर मुश्किल दौर में खड़े रहे हैं. फैंस का दिल जीतना हिना खूब जानती हैं.
बता दें कि हिना खान ने राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद वह फियर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं. इसके अलावा कसौटी जिंदगी की’, नागिन और फिल्मों और वेब सीरीज में भी वह काम कर चुकी हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.