HY City की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तैयारियां पूरी तरह चल रही थीं. सबकुछ उनके बड़े दिन के लिए तैयार था, लेकिन आखिरी समय पर एक्ट्रेस ने ये फैसला लिया. परिवार के एक करीबी सदस्य के निधन के बाद सभी ने मिलकर जश्न की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसाररिपोर्ट के अनुसार, शादी रद्द नहीं हुई है, बल्कि तारीख कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है.
पोस्टपोन हो गई पवित्रा पुनिया की शादी
एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘पवित्रा अब मार्च में शादी नहीं कर रही हैं. परिवार ने निजी नुकसान के कारण शादी कुछ महीनों के लिए टाल दी है. तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अब परिवार को सब कुछ एडजस्ट करना पड़ेगा.’
नानी के निधन से टूटीं एक्ट्रेस
शादी टलने को लेकर पवित्रा पुनिया ने बात करते हुए कहा कि उनकी शादी बस टली है. वो कहती हैं, ‘दुर्भाग्य से, हां, मेरी शादी टल गई है. पिछले साल दिसंबर में मेरी नानी का निधन हो गया था. तभी परिवार ने फैसला किया कि शादी कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दी जाए’.
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने बताया कि नई तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं. वो इस बारे में आगे कहती हैं, ‘अभी तक डेट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन अगस्त से पहले कुछ नहीं होगा, क्योंकि हमने कम से कम 6 महीने के लिए शादी टाली है. यह सब अचानक हुआ, और हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं’.
बता दें, अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन संग सगाई करने से पहले एक्ट्रेस एजाज खान को डेट कर रही थीं. दोनों ने काफी समय तक डेट किया था. एक्स कपल की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि पवित्रा पुनिया और एजाज खान के रिश्ते में धर्म बीच में आ रहा था. हालांकि एक्स कपल ने कभी भी इसपर कोई टिप्पणी नहीं की.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.