कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर 1 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा ‘द 50’ साल का सबसे पॉपुलर शो बन गया है. शो में 50 कंटेस्टेंट्स के बीच 50 लाख रुपये की राशि के लिए कड़ी टक्कर होगी. शो की यूएसपी इसका ‘इंटरैक्टिव फॉर्मेट’ है, जहां दर्शक गेमप्ले को असर डाल सकेंगे. लंबे समय से मिस्ट्री होस्ट ‘लायन’ को लेकर अभिषेक मल्हान का नाम छाया हुआ था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है. अब फराह खान के नाम ने हलचल मचा दी है. रणनीति, रोमांच और सेलिब्रिटी होस्ट के तड़के के साथ शो 2026 में डिजिटल और टीवी रेटिंग्स के नए कीर्तिमान रचने को तैयार है.
अभिषेक मल्हान और ‘लायन’ की मिस्ट्री
शो ‘द 50’की शुरुआत से पहले जिस बात ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, वह है इसका मिस्ट्री होस्ट जिसे ‘लायन’ कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर हफ्तों तक कयास लगाया गया कि यह भूमिका कौन निभाएगा. फैंस ने शाहरुख खान और एल्विश यादव जैसे बड़े सितारों के नाम लिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की रही. अभिषेक मल्हान ने हाल में इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि वे शो के होस्ट नहीं हैं. ‘फिल्मी बीट’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया, ‘मुझे शो का कॉन्सेप्ट बेहद पसंद है, लेकिन मैं ‘लायन’ नहीं हूं. मेरी एक ड्रेस पर लायन का डिजाइन था, जिससे लोगों ने गलत अंदाजा लगा लिया.’
क्यों है ‘द 50’ खास?
शो में एक-साथ 50 कंटेस्टेंट्स का मुकाबला देखने को मिलेगा. इसमें विजेता को पूरे 50 लाख रुपये मिलेंगे. दर्शकों के पास गेम के रिजल्ट को प्रभावित करने की शक्ति होगी. यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर एक साथ प्रसारित होगा. अभिषेक मल्हान के इनकार के बाद अब ‘लायन’ के चेहरे को लेकर रहस्य और गहरा गया है. दर्शकों का उत्सुकता होस्ट के नाम और गेम की पेचीदगियों को लेकर बढ़ती जा रही है. अब देखना यह है कि इस महा-मुकाबले में कौन सी रणनीति काम आएगी और कौन 50 लाख का खिताब अपने नाम करेगा. फराह खान शो को होस्ट करेंगी, जो 50 दिनों तक चलेगा.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.