Vadh 2 Review: थ्रिलर के नाम पर ‘कचरा’ परोसने वालों के लिए सबक है संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की ‘वध 2’
Vadh 2 Movie Review: 2022 की फिल्म ‘वध’ ने दर्शकों को नैतिकता और अपराध के बीच की धुंधली रेखा से परिचित कराया था. अब इसका सीक्वल ‘वध 2’, जो 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, न सिर्फ पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाती है, बल्कि कंटेंट के मामले में एक नया बेंचमार्क भी सेट करती है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने एक बार फिर शंभूनाथ और मंजू मिश्रा के किरदारों में जान डाल दी है. यह फिल्म उन लोगों के लिए एक सही जवाब है जो मानते हैं कि थ्रिलर सिर्फ शोर और हिंसा के बारे में होते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.