पैरामाउंट पिक्चर्स ने लीजेंडरी एंटरटेनमेंट और कैपकॉम के साथ मिलकर फिल्म स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, जेसन मोमोआ और एंड्रयू कोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल धाल्सिम के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म से विद्युत अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म से विद्युत अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में विद्युत जामवाल पूरी तरह बाल्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके शरीर पर बने टैटू और रग्ड स्टाइलिंग दिख रही है। इसके साथ ही उनका लीन और मस्कुलर फिजीक धाल्सिम के योगा-आधारित फाइटिंग स्टाइल को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि फिल्म में धाल्सिम का किरदार पारंपरिक शांत योगी की छवि से थोड़ा अलग नजर आ रहा है। ट्रेलर में विद्युत की इंटेंस आंखें और खतरनाक एक्सप्रेशन उनके किरदार को एक डार्क और पावरफुल ट्विस्ट देते हैं। ट्रेलर में फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस की झलक दिखाई गई है। फिल्म को 1993 की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है, जहां रयू और केन मास्टर्स फिर से एक बड़े मुकाबले में उतरते हैं। कहानी में चुन-ली उन्हें वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट के लिए तैयार करती है। इस टूर्नामेंट के पीछे एक साजिश छिपी है, जो दोनों को आमने-सामने खड़ा करती है और उनके अतीत से जुड़ी चुनौतियों को सामने लाती है। फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म का डायरेक्शन किताओ सकुराई ने किया है। इसमें नोआ सेंटिनियो (केन मास्टर्स), एंड्रयू कोजी (रयू), कैलिना लियांग (चुन-ली), जो अनोआई (अकुमा), डेविड डास्टमलचियन (एम. बाइसन), कोडी रोड्स (गाइल), एंड्रयू शुल्ज (डैन हिबिकी), एरिक आंद्रे (डॉन सॉवेज), विद्युत जामवाल (धाल्सिम), ऑरविल पेक (वेगा), ओलिवियर रिच्टर्स (जैंगिफ), हिरोकी गोटो (ई. होंडा), रैना वल्लैंडिंघम (जुली), अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की (जो), कर्टिस ‘50 सेंट’ जैक्सन (बालरॉग) और जेसन मोमोआ (ब्लांका) शामिल हैं।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.