- कॉपी लिंक
थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु चुनाव में अपनी बड़ी जीत को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। फिल्म ‘जन नायकन’ की शूटिंग के दौरान पूजा ने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो अब सच साबित हो गई है।
यह वीडियो फिल्म ‘जन नायकन’ के सेट का है। वीडियो में एक व्हाइटबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है— “चुनाव कौन जीतेगा?” (Who Will Win the Election?)। पूजा हेगड़े पहले बोर्ड पर लिखा यह सवाल दिखाती हैं और फिर धीरे से कैमरा पीछे खड़े विजय की ओर घुमा देती हैं। कैमरा देखते ही विजय शर्मा जाते हैं और हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं।
4 मई को आए चुनाव नतीजों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। TVK को सरकार बनाने के लिए 10 सीटों की जरूरत है।
पूजा ने लिखा- ‘होने से पहले ही कह दिया था’ इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, “शायद मैंने इसके होने से पहले ही यह कह दिया था? सपनों के हकीकत में बदलने के लिए बधाई, विजय सर।” पूजा के इस पॉजिटिव मैसेज की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी काफी शानदार है।

‘बीस्ट’ के बाद फिर जमी जोड़ी पूजा हेगड़े और थलपति विजय इससे पहले फिल्म ‘बीस्ट’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘जन नायकन’ उनकी साथ में दूसरी बड़ी फिल्म है। सोशल मीडिया पर फैंस इस थ्रोबैक वीडियो को विजय के नए सफर से जोड़कर देख रहे हैं।
साउथ से लेकर बॉलीवुड स्टार्स दे रहे बधाई विजय की इस नई पारी और सफलता पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं। इनमें रजनीकांत, कमल हासन, सूर्या, सिलंबरासन, लोकेश कनगराज, चिरंजीवी और राम चरण जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग #ThalapathyVijay लगातार ट्रेंड कर रहा है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
