नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी आज भले ही अपनी सीरियस फिल्मों के लिए जानी जाती हो, लेकिन साल 1994 में आई फिल्म विजयपथ का गाना ‘ओ जाने जान तू हसीन’ उस दौर की सबसे बड़ी सनसनी था. यह गाना उस वक्त रेडियो स्टेशन की जान हुआ करता था. यह एक सदाबहार रोमांटिक गाना है. इसे अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी. दिलीप सेन और समीर सेन के संगीत ने इसमें ऐसी जान फूंकी कि आज भी इसके बजते ही दिल खुश हो जाता है. गाने में तब्बू और अजय देवगन की केमिस्ट्री को आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं. यह गाना 90 के दशक के उस जादुई दौर की याद दिलाता है, जब रोमांस और मस्ती का एक अलग ही मेल होता था.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.