नई दिल्ली: होली का त्योहार करीब है और माहौल अभी से रंगीन होने लगा है, ऐसे में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने फैंस के लिए एक जबरदस्त धमाका कर दिया है. अक्षरा का नया गाना ‘होली पे चले गोली’ रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस बार खास बात यह है कि गाने में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की जुगलबंदी वाकई देखने लायक है. गाने में जमकर मस्ती, रंग और जोश दिखाया गया है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. अक्षरा ने इसे साल का सबसे बड़ा होली धमाका बताया है. इस गाने को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने अपनी आवाज दी है. फैंस को वरुण और अक्षरा की यह नई जोड़ी काफी पसंद आ रही है और लोग इस गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.