80 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे आज भी सुनकर पत्नियों का दिल खुश हो जाता है. एक दौर में इस गाने को हर कोई कैसेट में भरकर रखता था और बार-बार सुनता था. प्यार की बातें, जुदाई का दर्द, मिलन की खुशी सब कुछ इस गाने के बोल में शामिल है. ये गाना है साल 1988 में आई फिल्म गंगा जमुना सरस्वती का ‘साजन मेरा उस पार है’ गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. लता ने तो इस गाने को अमर बना दिया.गाने में मीनाक्षी शेषाद्रि दुल्हन सी सजी अपने साजन को तलाश रही होती है और ट्रेन के अगले ही डिब्बे में अमिताभ बच्चन जया प्रदा के साथ बैठे होते हैं. आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. एक वक्त में ट्रेन में कैंटीन में ये गाना खूब बजा करता था. ये फिल्म भले फ्लॉप हुई लेकिन इस फिल्म के गाने अमर हो गए. आज भी लोग इन्हें पसंद करते हैं और सुनते रहते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.