साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने फिल्मी सफर के 47 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म के उन पलों को साझा किया, जब उन्होंने पहली बार कैमरे का सामना किया था. उनकी फिल्म पुनाधिरल्लू ने अपनी बेहतरीन कहानी के लिए 2 नंदी अवॉर्ड्स भी जीते थे. चिरंजीवी का यह पोस्ट उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जिसमें उन्होंने फिल्म मेकर्स और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है.
ख़बरें फटाफट
चिरंजीवी ने फिल्म इंडस्ट्री में 47 साल पूरे कर लिए हैं.
नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद कर फैंस को भावुक कर दिया. 47 साल पहले शुरू हुए इस यादगार सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी यात्रा उनके लिए किसी ‘चांद सा खूबसूरत जैसी खूबसूरत और जादुई रही है. चिरंजीवी ने इस मौके पर उन तमाम फिल्म मेकर्स का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया, साथ ही अपने करोड़ों प्रशंसकों के प्यार को अपनी इस लंबी सफलता का असली हकदार बताया.
ఈరోజు “పునాదిరాళ్లు” సినిమా కోసం జీవితంలో కెమెరా ముందు నిలిచిన తొలి రోజు.
ఆ రోజు నాలో కలిగిన ఆత్రుత, ఆనందం, బాధ్యత, భావోద్వేగం మాటల్లో వర్ణించలేనిది. ఆ క్షణం ఇప్పటికీ నిన్న, మొన్న జరిగిందేమో అన్నట్టు అనిపిస్తుంది.