हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक इवेंट में बयान दिया, जिसकी वजह से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने उनकी आलोचना की. उनका विरोध हुआ. अब सिंगर ने इस पर सफाई दी है.मासूम ने पूरी घटना का जिक्र किया और कहा कि वह एक पूर्व सरपंच को मंच से हटने के लिए कह रहे थे. वह अपने म्युजिशियंस के साथ कॉर्डिनेट नहीं कर पा रहे थे.
मासूम शर्मा ने विवाद पर रिएक्शन दिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @masoomsharmaofficial)
एसोसिएशन ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान करने का आरोप लगाया और बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपनी पक्ष नहीं रखा, तो उनके कार्यक्रमों का पूरे हरियाणा में विरोध होगा. इस पर मासूम शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत समझा गया है.
मासूम शर्मा ने कहा कि मंच पर भीड़ ज्यादा थी, जिससे वह अपने म्युजिशियंस के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया था. उन्होंने आगे कहा कि जिस टिप्पणी की आलोचना हो रही है, वह हरियाणा में आमतौर पर बोली जाने वाली कहावत है और किसी आदमी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाकर नहीं कही गई थी.
एएनआई के मुताबिक, मासूम शर्मा ने कहा, “मैंने उनसे (पूर्व सरपंच) मंच से उतरने के लिए कहा. वह अकेले नहीं थे, उनके साथ कम से कम 20 लोग और थे. आप पूरा वीडियो देखिए, मैंने कहा कि मुझे अपने म्यूजिशियन नजर नहीं आ रहे. फिर किसी ने कहा, ‘सरपंच मंच से नहीं उतरेंगे.’ उस वक्त थोड़ा ईगो क्लैश हो गया था. दूसरी बात, जो मैंने सरपंचों को लेकर कही, वह हरियाणा की कहावत है, लेकिन अगर किसी जनप्रतिनिधि, किसी सरपंच या किसी और को इससे ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं.”
सफाई के बावजूद हरियाणा सरपंच एसोसिएशन अपने रुख पर कायम है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने कथित तौर पर कहा कि अगर शर्मा औपचारिक माफी नहीं मांगते हैं, तो हरियाणा की पंचायतें उन्हें अपने गांवों में परफॉर्म करने से रोक सकती हैं. “सरपंचों की ताकत सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है. वे देश के हर कोने में हैं. अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें जहां भी जाएंगे, विरोध का सामना करना पड़ सकता है,” गिल ने कहा. गिल ने गायक पर और भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह कई कार्यक्रमों में नशे की हालत में पहुंचे, जिससे वहां अव्यवस्था फैल गई.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.