नई दिल्ली. जितेंद्र और मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ में काम किया है. जितेंद्र के साथ तो उनके अफेयर के भी खूब चर्चे होते थे. साल 1980 में भी दोनों ने साथ में फिल्म ‘मांग भरो सजना’ में काम किया था. इस फिल्म ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी तो थिएटर खचाखच भर गए थे. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक गाना जिसमें मौसमी चटर्जी, जितेंद्र को मना रही होती है. वो गाना है ‘साजन हो… साजन’, इस गाने में मौसमी रात भर जितेंद्र को मना रही होती है, लेकिन नाराज घूमते रहते हैं. गाने को आवाज लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दी है. गाने और फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इस ब्लॉकबस्टर गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था. आज 46 साल बाद भी पत्नियां अपने पतियों को मनाने के लिए ये गाना गाती हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.