होली का त्योहार करीब हो और भोजपुरी के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव शांत बैठें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. उन्होंने त्योहार से पहले ही सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. उनके नए धमाकेदार गाने ‘होली बाद आके’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. पोस्टर में खेसारी का देसी अंदाज देख लोग अभी से झूमने लगे हैं. अब सबको बस उस तारीख का इंतजार है जब यह गाना पूरा रिलीज होगा और डीजे पर गूंजेगा.
ख़बरें फटाफट
खेसारी लाल यादव का गाना रविवार को रिलीज होगा.
नई दिल्ली. रंगों का त्योहार होली से पहले भोजपुरी गानों का शोर शुरू हो गया है. सच तो यह है कि भोजपुरी ठुमकों के बिना होली का रंग वैसा ही फीका लगता है, जैसे बिना मिठास की मिठाई. त्योहार करीब आते ही एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं और भला ‘भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव इसमें पीछे कैसे रह सकते हैं? खेसारी अपने फैंस के लिए जल्द ही एक नया हुड़दंग लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘होली बाद आके’. फैंस इसे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
शनिवार को खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने की रिलीज की जानकारी देते हुए इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया. उन्होंने मोशन पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘जब रंग और भावनाएं मिलती हैं, तो जश्न और भी रंगीन हो जाता है. गाना होली बाद आके रविवार सुबह 7:45 बजे रिलीज होगा. इस तरह खेसारी ने बता दिया है कि उनका नया गाना 22 फरवरी को दस्तक देगा.