बॉलीवुड में सनी देओल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. जहां उनके दमदार कमबैक से फैंस पहले ही खुश हैं, वहीं अब केआरके ने अभिनेता को लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. केआरके के मुताबिक साल 2026 पूरी तरह सनी देओल के नाम रहने वाला है और उनकी कमाई के आंकड़े सभी को चौंका सकते हैं.
सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं.
केआरके हुए सनी देओल के मुरीद
केआरके ने लिखा कि साल 2026 में सनी देओल की करीब पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसके अलावा उन्होंने सात और फिल्मों को पहले ही साइन कर लिया है. केआरके का दावा है कि सनी देओल इन दिनों एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो 68 साल की उम्र में सनी देओल की कुल कमाई करीब एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
Sunny Deol’s 5 films are releasing in 2026. While Sunny has signed 7 more films. And he is charging ₹50cr+ per film. Means he will earn approx ₹1000cr at the age of 68 years! Anything can happen in life!
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.