बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच जुबानी जंग जारी है. हाल ही में कुनिका ने सोशल मीडिया पर तान्या को ‘क्राई बेबी’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह हमेशा विक्टिम कार्ड खेलती हैं. उन्होंने तान्या के फैंस को भी चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार या निजी जिंदगी को निशाना बनाया गया, तो वे कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी. क्या है ये पूरा मामला और कैसे शुरु हुई ये जंग चलिए बताते हैं…
कुनिका सदानंद को पोस्ट वायरल हो रहे हैं.
इस सारे फसाद की शुरुआत 9 फरवरी को कुनिका के एक री-ट्वीट से हुई, जिसके बाद तान्या मित्तल के फैंस ने उन पर ऑनलाइन हमला शुरू कर दिया. बस फिर क्या था कुनिका सदानंद कहां चुप रहने वालीं, उन्होंने इसके जवाब में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई लंबे नोट्स पोस्ट करके अपनी बात रखी.
‘कई लोग ट्विटर पर पोस्ट री-ट्वीट करते हैं और यह गैरकानूनी नहीं’
कुनिका सदानंद ने मंगलवार यानी 9 फरवरी को अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘एक छोटी सी सलाह. सबसे पहले उन सभी लोगों के लिए जो मेरे री-ट्वीट पर आपत्ति जता रहे हैं, जो मैंने 9 फरवरी को किया था, मैं आपको बताती हूं कि मैं उन चीजों को री-ट्वीट करती हूं जो मुझे दिलचस्प लगती हैं, परेशान करती हैं या सामाजिक प्रभाव वाली हैं. कई लोग ट्विटर पर पोस्ट री-ट्वीट करते हैं और यह गैरकानूनी नहीं है. मैं मूल ट्वीट के हिस्सों से सहमत हूं और मैंने शो या इंटरव्यू में इनमें से ज्यादातर बातें कही हैं.’
A little piece of advice😁😇
Firstly for all those who are objecting to my retweet which i did , on the 9th of Feb, let me tell you I keep retweeting things that interest me, disturb me, or have a social consequence. Many ppl retweet posts on twitter, and that is not illegal. I…
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.