90 के दशक के रोमांटिक गीतों में एक अलग ही रूतबा रखने वाला गाना ‘प्यार नहीं करना’ आज भी सुनने वालों के दिलों पर राज करता है. साल 1999 में आई फिल्म ‘कच्चे धागे’ का यह गीत सूफी संगीत के बेताज बादशाह नुसरत फतेह अली खान के संगीत निर्देशन में बना था. इस गाने के बोल थे दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी के कलम से निकले शब्द, जबकि मधुर आवाज दी थी अलका याग्निक और कुमार शानू ने दी. अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर पर फिल्माए गए इस गीत में आशिकों की मजूबरी को बयां किया गया है. यह गाना प्यार की मासूमियत, दुनिया की नजरों और दिल की उलझनों को बखूबी बयां करता है. दिल लगाने और गम लेने की बात करता यह गीत 90 के दशक के सबसे इमोशनल हिट्स में से एक है, जिसको लोग आज भी पसंद करते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.