यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए गानों की बात करें, तो ग्लोबल लिस्ट में बच्चे के गाने और कुछ पॉप सॉन्ग्स टॉप पर हैं, लेकिन भारत में टॉप 5 गानों में एक भी बॉलीवुड का गाना नहीं है. नंबर एक पर जो भक्ति गाना है, उसे हरिहरन ने गाया है. इन टॉप 5 गानों में हरियाणवी, पंजाबी और तमिल गाने शामिल हैं.
‘वास्ते’ गाने में ध्वनि भानुशाली परफॉर्म करते हुए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब पर टॉप 5 गाने में पहले नंबर पर एक भक्ति गाना है. यह भक्ति गाना सालों पुराना है. इसके अलावा एक तमिल फिल्मी गाना है. बाकी तीन गाने म्युजिक वीडियोज हैं. एक हरियाणवी और एक पंजाबी है. कौन-से हैं ये 5 गाने? आइए जानते हैं.
पहले नंबर पर ‘ श्री हनुमान चालीसा’ है. इस गाने में दिवंगत गुलशन कुमार हैं. गाने को हरिहरन ने गाया है. तुलसीदास की चौपाइयां पर बने इस गाने को 5 बिलियन से ज्यादा यानी 5,217,800,533 मिल चुके हैं. यह गाना भक्तों के दिलों में बसता, कोई शोर नहीं, बस शांति और भक्ति की लहर पैदा करता है.
दूसरे नंबर पर जस मानक का पंजाबी गाना ‘लहंगा’ है. गाने को अबतक 1.8 बिलियन यानी 1,836,044,202 व्यूज मिल चुके हैं. गाने में माहिरा शर्मा ने जस मानक के साथ परफॉर्म किया है.
तीसरे नंबर पर हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का गाना ’52 गज का दामन’ है. गाने में अमन जाजी और प्रांजल दहिया ने परफॉर्म किया है. कोई भी पार्टी हो या इवेंट्स हो इस गाने का बजना तय है. ’52 गज का दामन’ के दामन को अबतक 1.7 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
चौथे नंबर ध्वनि भानुशाली और तनिष्क बागची का गाना ‘वास्ते’ है. गाने का म्युजिक तनिष्क ने ही दिया है. वहीं, इसके बोल अराफत महमूद ने दिया. गाने में सिद्धार्थ गुप्ता और अनुज सैनी हैं. इस गाने को भी 1.7 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
पांचवे नंबर पर साई पल्लवी और धनुष की का ‘राउडी बेबी’ गाना है. यह गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मारी 2’ का है. गाने को खुद धनुष ने धी के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल पोएटु धनुष ने लिखे हैं. म्युजिक युवान शंकर राजा ने लिखे हैं. गाने को 1.7 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इनमें से आपका फेवरिट सॉन्ग कौन-सा है?
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.