बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट की गई है. एक्ट्रेस का मां बनने के बाद लुक पहली बार सामने आया है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में कैटरीना कैफ चेहरे पर मास्क पहने नजर आ रही हैं.एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
कैटरीना ने दिया फैंस को तोहफा
पैप्स के सामने भी कैटरीना ने नहीं हटाया मास्क
वायरल वीडियो में कैटरीना सेलिब्रिटी पिलाटे ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला संग नजर आई थीं.बात अगर कैटरीना कैफ के लुक की करें तो उन्होंने एक सिंपल ब्लैक जैकेट पहनी थी. अपने बालों को पोनीटेल किया हुआ था. कैटरीना ने इस दौरान अपने फैंस का भी ध्यान रखा और उन्होंने कार में बैठकर फैंस को हाथ हिलाते हुए कैमरों में पोज दिए. लेकिन उन्होंने पैपराजी के सामने भी मास्क नहीं हटाया. रेडिट पर वायरल हो रहा कैटरीना कैफ का ये वीडियो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं.एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.