दाग, हीरो, बावर्ची और ब्लेकमेल जैसी फिल्मों में दमदार रोल निभा चुकी राखी गुलजार कभी अपनी एक्टिंग के लिए खूब पॉपुलर थीं. उनकी जोड़ी हर हीरो के साथ कई फिल्मों में हिट साबित हुई. लेकिन साल 1976 में आई उनकी फिल्म ‘कभी-कभी’ को लोग शायद ही कभी भुला पाए. इस फिल्म में राखी शशि कपूर और अमिताभ के साथ नजर आई थीं. फिल्म का एक गाना कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है, तो आज भी पसंद किया जाता है, सुहागरात पर फिल्माया गया ये गाना आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म के इस गाने में विनोद खन्ना संग फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में टूटकर रोमांस कर चुकी राखी गुलजार ने शशि कपूर संग कई रोमांटिक सीन दिए थे. राखी की पर्सनल लाइफ भी बहुत चर्चा में रही. राखी ने पहली शादी 1963 में जर्नलिस्ट अजय बिस्वास से की थी. फिर तलाक के बाद 1973 में राखी ने फेमस राइटर-लिरिसिस्ट गुलजार साहब से शादी रचाई. लेकिन कहा जाता है कि एक बार राखी ने गुलजार को होटल के कमरे से निकलते हुए देख लिया और वह नाराज हो गईं.उसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए. देखते ही देखते दोनों की एक दूसरे से अलग हो गए. तब से राखी अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.