राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. फिल्म की टीम ने हाल में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीत की बधाई देकर फैंस का दिल जीत लिया. एआर रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस ‘रस्टिक इमोशनल ड्रामा’ ने अपनी रिलीज से पहले ही बड़े रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. फिल्म के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ ने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
फिल्म ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म को लेकर दीवानगी का अंदाजा इसके हालिया संगीत की सफलता से लगाया जा सकता है. फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुनामी ले आया. इस ट्रैक ने महज 24 घंटों के भीतर 46 मिलियन व्यूज हासिल करके साल के सबसे सफल गानों की सूची में अपनी जगह बना ली. लोकप्रियता का ग्राफ यहीं नहीं थमा. अनेक भाषाओं में रिलीज हुए गाने ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 20 लाख लाइक्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. एआर रहमान के जादुई संगीत और राम चरण के स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को फिल्म के लिए और भी अधिक रोमांचित कर दिया, जो फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी रिकॉर्ड मानी जा रही है.
(फोटो साभार: X)
बुची बाबू सना ने डायरेक्ट की है फिल्म
फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन ‘उप्पेना’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले टैलेंटेड निर्देशक बुची बाबू सना कर रहे हैं. फिल्म को एक ‘रस्टिक इमोशनल ड्रामा’ के रूप में दिखाया जा रहा है, जिसमें राम चरण का अब तक का सबसे गहरा और इमोशनल अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी मिट्टी से जुड़ी होने के साथ-साथ एक बेहद दमदार सोशल मैसेज भी देती है. निर्देशक बुची बाबू सना ने फिल्म के स्केल और इसकी इमोशनल गहराई पर खास ध्यान दिया है, ताकि यह न सिर्फ साउथ इंडिया बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों को छू सके. फिल्म के रॉयल सेट और तकनीकी बारीकियों ने पहले ही इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है.
लीड रोल में राम चरण
स्टार-कास्ट और रिलीज की बात करें तो ‘पेड्डी’ में राम चरण टॉप रोल में हैं, जबकि उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड हीरोइन के रूप में नजर आएंगी. फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो फिल्म को एक ग्लोबल अपील देती है. वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. दमदार अभिनय, ऑस्कर विनर म्यूजीशियन और एक शानदार कहानी के साथ ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ेगी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.