नई दिल्ली. फिल्म एक था टाइगर (2012) का गाना सैयारा उन गानों में से है, जो सीधे रूह को छू लेते हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो हमेशा से हिट रही है, लेकिन इस गाने में जो दर्द और ठहराव दिखा, उसने फैंस को दीवाना बना दिया था. इसे मोहित चौहान और तरन्नुम मलिक जैन ने इतनी शिद्दत से गाया है कि आज भी जब यह बजता है, तो दिल कहीं खो सा जाता है. यह गाना दो ऐसे जासूसों की तड़प दिखाता है जो एक-दूसरे के प्यार में तो हैं, लेकिन हालात और उनके देश उनके बीच दीवार बनकर खड़े हैं. गाने के बोल अकेलेपन और एक अनकही चाहत को बयां करते हैं. तुर्की की खूबसूरत और ऐतिहासिक लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी बहुत शानदार है. सलमान का वो गंभीर लुक और कैटरीना की सादगी, ऊपर से सोहेल सेन का कमाल का म्यूजिक इस गाने ने साबित कर दिया था कि ‘टाइगर’ सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि प्यार में मर-मिटना भी जानता है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.