नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्म अंजाम का गाना ‘बड़ी मुश्किल है’ आज भी हर 90s के बच्चे और शाहरुख फैंस का फेवरेट है. यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि शाहरुख के उस सिग्नेचर चार्म की मिसाल है, जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे. गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और शाहरुख खान के अतरंगी डांस स्टेप्स हैं. अभिजीत भट्टाचार्य की मखमली आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी कि यह आज भी लोग इस बहुत पसंद करते हैं. आनंद-मिलिंद की धुन में सजे गाने के बोल एक ऐसे आशिक के दिल का हाल बताते हैं, जिसे बस अपनी महबूबा की एक झलक का इंतजार है. भले ही फिल्म अंजाम एक डार्क और थ्रिलर फिल्म थी, लेकिन आनंद-मिलिंद के संगीत ने इस गाने को एक रिफ्रेशिंग टच दिया.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.