नई दिल्ली. शाहरुख खान और काजोल की फिल्म बाजीगर का गाना किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने आज भी हर महफिल की जान है. साल 1993 में रिलीज हुई बाजीगर के इस गाने ने कॉलेज जाने वाले युवाओं के बीच एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया था. गाने में शाहरुख का वो चुलबुला अंदाज और काजोल की सादगी भरी खूबसूरती देखते ही बनती है. इस गाने की सबसे खास बात इसकी मजेदार और रोमांटिक शायरी है. ‘किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने, मगर कोई चेहरा क्या तुमने पढ़ा है? ये लाइन आज भी फ्लर्टिंग और प्यार के इजहार के लिए बेस्ट मानी जाती है. अनु मलिक का संगीत और विनोद राठौड़ के साथ आशा भोंसले की आवाज ने इसमें ऐसी जान फूंकी कि यह गाना एवरग्रीन बन गया.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.