शाहिद कपूर जब भी कपिल शर्मा के शो पर आते हैं, तो हंसी का तड़का लगना तय होता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब शाहिद अपनी फिल्म ओ रोमियो के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे. बातचीत के दौरान कपिल ने मस्ती भरे अंदाज में शाहिद से पूछ लिया कि क्या शादी के इतने सालों बाद भी उन्हें वैलेंटाइन डे पर लड़कियों के मैसेज आते हैं? इस पर शाहिद ने जो जवाब दिया, उसने महफिल लूट ली. एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि बच्चों को कुछ पता चले न चले, लेकिन उनकी मम्मी यानी मीरा राजपूत को सब खबर रहती है. शाहिद की यह हाजिरजवाबी फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
ओ रोमियो फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर.
कपिल शर्मा चुटकी लेते हुए शाहिद कपूर से पूछा कि क्या शादी होने के बाद भी उन्हें आज भी वैलेंटाइन डे पर लड़कियों के मैसेज आते हैं? शाहिद ने पहले तो कपिल को देखा और फिर हंसते हुए जवाब दिया, ‘यार, अभी पीछे बैकस्टेज तो हम अपने बच्चों की उम्र डिस्कस कर रहे थे.’ कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अरे, बच्चों को क्या पता चलता है. वो तो अभी छोटे-छोटे हैं.’
शाहिद कपूर ने दिया मजेदार जवाब
शाहिद कपूर ने तुरंत तपाक से जवाब दिया, ‘बच्चों को पता चले न चले, लेकिन बच्चों की जो मम्मी (मीरा राजपूत) हैं, उन्हें काफी कुछ पता चल जाता है’. शाहिद का यह हाजिरजवाबी अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी एक अरेंज मैरिज थी. पहली ही मुलाकात में शाहिद को मीरा पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने शादी के लिए हां कहने में करीब छह महीने का वक्त लिया था.
शाहिद और मीरा की उम्र में 13 साल का अंतर
कपल की उम्र में 13 साल का बड़ा फासला है. साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और फिर 2016 में उनके घर नन्ही परी मीशा का जन्म हुआ. इसके बाद साल 2018 में बेटे जैन के आने से उनका परिवार पूरा हो गया. आज भी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी फैंस को जबरदस्त कपल गोल्स देती नजर आती है.
इस दिन रिलीज होगी ओ रोमियो फिल्म
बताते चलें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो के साथ शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. यह फिल्म शेक्सपियर के मशहूर नाटक रोमियो-जूलियट का एक डार्क और मॉडर्न वर्जन है, जिसकी कहानी हिंसा और अपराध की दुनिया के बीच बुनी गई है. फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.