हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर को सुरों की सरताज यानी स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और सुपरहिट गाने गाए हैं. लेकिन साल 1973 में उन्होंने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म के लिए तो ऐसे गाने गाए थो, जो सुपरिहट बन गए. उनके कुछ गाने तो इनमें अमर हो चुके हैं. खासतौर पर लता की आवाज में गाया गया राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म दाग का गाना, जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग, (Jab Bhi Jee Chahe) इस गाने में शर्मिला टैगोर फूट-फूटकर रोती हैं और राजेश खन्ना को अपने प्यार की दुहाई देती हैं. आज भी ये गाना हिंदी सिनेमा के सबसे दर्दभरे गीतों में शामिल है. इस गाने में राजेश खन्ना अपने दिलों के जज्बात बयां करने से खुद को रोक लेते हैं. गाने के बोल टूटे दिल के आशिकों के लिए तो मरहम का काम करते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.