दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर’ देखी और वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए शेखर कपूर ने कहा कि इस फिल्म की असली जान इसके छोटे कलाकार और उनकी दमदार परफॉर्मेंस है. उन्होंने माना कि सिर्फ लीड एक्टर्स ही नहीं, बल्कि हर एक किरदार ने फिल्म को ऊंचाई पर पहुंचाया है. फिल्म की बारीकियों और इमोशंस से प्रभावित होकर कपूर ने अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपनी बेताबी जाहिर की है, जिससे फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है.
ख़बरें फटाफट
शेखर कपूर ने धुरंधर फिल्म की तारीफ मे पढ़े कसीदे.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर 56 दिनों तक गदर मचाने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की इस जबरदस्त कामयाबी और शानदार कहानी का जादू दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर पर भी चल गया है. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है और इसे एक मास्टरपीस बताया. शेखर कपूर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने साफ कह दिया कि वे अब बेसब्री से ‘धुरंधर 2’ के आने का इंतजार कर रहे हैं.
डायरेक्टर शेखर कपूर ने हाल ही में फिल्म धुरंधर देखी और फिल्म में उन्हें बड़े से लेकर छोटे किरदारों की भूमिका भी दिल छू लेने वाली लगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देख ली. शानदार कहानी और छोटे किरदारों में भी कलाकारों का अभिनय बेहद बेहतरीन है. निर्देशक आदित्य धर तारीफ के पात्र हैं. निर्माता ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है.’
Finally saw #Dhurandhar on Netflix. Terrific storytelling and very high level of performances even from minor roles. Director #AdityaDhar deserves all the praise he’s getting. Congratulations producer #jyotideshpande and looking forward to #Dhurandhar2