स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ‘डब्लूपीएल’ का खिताब जीता, तो उनकी मां स्मिता मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके खलबली मचा दी. स्मृति मंधाना की मां स्मिता ने एक वायरल मीम शेयर किया, जिसमें स्मृति मंधाना की धुआंधार बल्लेबाजी को उनके ‘एक्स’ पलाश मुच्छल के लिए गुस्से से जोड़ा गया. पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना से शादी से ठीक पहले बेवफाई के आरोप लगे थे. स्मिता मंधाना ने एक इमोशनल नोट में लिखा कि स्मृति ने ट्रोल्स और निजी बेवफाई का दर्द चुपचाप सहकर बल्ले से जवाब दिया है. फैंस के लिए स्मृति मंधाना की जीत उनके हिम्मत का प्रतीक है.
स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी बीते दिनों सुर्खियों में थीं. (फोटो साभार: Instagram@smita_mandhna)
स्मृति मंधाना के लिए यह जीत केवल क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं थी. दिग्गज क्रिकेटर के फैंस मानते हैं कि यह उनकी निजी जिंदगी में आई मुश्किलों को करारा जवाब है. गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी ऐन वक्त पर टूट गई थी, जिसकी वजह पलाश मुच्छल की बेवफाई को माना गया. अब स्मृति मंधाना की मां ने शेयर किए मीम में मजाकिया लहजे में कहा गया कि उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को ऐसे तहस-नहस किया, जैसे उन्हें हर खिलाड़ी में अपने ‘एक्स’ का चेहरा नजर आ रहा हो.
(फोटो साभार: Instagram@smita_mandhna)
मां स्मिता मंधाना का इमोशनल मैसेज
स्मिता मंधाना ने न सिर्फ मीम्स शेयर किया, बल्कि एक बेहद दिल छू लेने वाला नोट भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘किसी ने नहीं देखा वो रातें जब तुम चुपचाप रोई, डेढ़ महीने तक अंदर तूफान चले. ट्रोल्स ने तुम्हारी काबिलियत पर सवाल उठाए, लेकिन तुमने चुप रहना चुना और अपने बल्ले से जवाब दिया.’ इस मैसेज ने साफ कर दिया कि स्मृति पिछले कुछ महीनों से न सिर्फ मैदान पर, बल्कि निजी जिंदगी पर भी एक बड़ी जंग लड़ रही थीं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.