बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उनके बेबी शावर की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लाइम ग्रीन कलर के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में सोनम किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. इन तस्वीरों में वह प्यार से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है. उनकी बेबी शावर पार्ट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं.
सोनम कपूर के घर में जल्दी गूंजेगी किलकारी.
बेबी शावर के मौके पर सोनम कपूर का लुक वाकई देखते ही बन रहा था. उन्होंने फ्लोरल कढ़ाई वाला लाइम ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना. बालों का नीट बन, गले में हैवी नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स के साथ चूड़ियों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. तस्वीरों में सोनम प्यार से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं और उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था.
अंशुला कपूर ने बेबी शावर पार्टी से शेयर की फोटो
कजिन अंशुला कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा की एक बहुत ही प्यारी कैंडिड फोटो भी शेयर की है. वहीं, कुछ अन्य तस्वीरों में वे अपने खास दोस्त डिजाइनर संदीप खोसला और पर्निया कुरैशी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं. सोनम कपूर के बेबी शावर में सुबह से ही बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था. नाना अनिल कपूर फ्लोरल प्रिंट वाले नीले कुर्ते-पजामे में काफी जंच रहे थे, उन्होंने बड़े ही प्यार से हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया. वहीं सोनम की खास दोस्त करीना कपूर खान नीले रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
इन सितारों ने सोनम कपूर के बेबी शावर में की शिरकत
बेबी शावर पार्टी में शबाना आजमी मस्टर्ड येलो कुर्ते में नजर आईं, तो सोनम की कजिन अंशुला कपूर ने भी पीले रंग के अनारकली सूट में सबका ध्यान खींचा. खुशी कपूर इस मौके पर सफेद और पीली साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं. इनके अलावा भूमि पेडनेकर और महीप कपूर जैसे कई और सितारे भी इस जश्न की रौनक बढ़ाने पहुंचे.
सोनम कपूर ने नवंबर में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2022 में बेटे वायु के माता-पिता बने. अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोनम ने नवंबर 2025 में एक बेहद स्टाइलिश सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. अपनी इस खास अनाउंसमेंट के लिए उन्होंने खूबसूरत पिंक आउटफिट चुना था. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘मदर’ लिखा और साथ ही एक किसिंग इमोजी भी बनाई.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.