सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वो है ‘अस्सी’. अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जैसे सुनामी आ गई है. लोग तापसी पन्नू की एक्टिंग और फिल्म की दमदार कहानी के इस कदर कायल हो गए हैं कि अभी से इसे नेशनल अवॉर्ड लोडिंग बताने लगे हैं. ट्रेलर में जिस तरह के गंभीर मुद्दे को उठाया गया है, उसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. हर तरफ बस यही चर्चा है कि बॉलीवुड को एक और बड़ी हिट मिलने वाली है.
तापसी पन्नी की फिल्म अस्सी देखने के लिए एक्साइटेड हुए लोग.
अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार है कि लोग इसकी गहराई और तापसी के तेवर देखकर दंग रह गए. इंटरनेट पर तो जैसे रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है कोई इसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस बता रहा है, तो कोई इसे साल की सबसे जरूरी फिल्म. ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है.
अस्सी के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हुए लोग
सोशल मीडिया पर अस्सी फिल्म को लेकर रिएक्शंस का तांता लगा हुआ है. लोग ट्रेलर को काफी दमदार बता रहे हैं और इसकी गहराई और संजीदगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वह तापसी पन्नू की फिल्म देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है और अस्सी बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोशल मीडिया पर मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि तापसी पन्नू की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बन गया है.
इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी तापसी पन्नू की ‘अस्सी’
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है. इसमें मोहम्मद जीशान अय्युब, कनी कुसरुति, मनोज पाहवा और अन्य कई सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे. तापसी पन्नू की यह मूवी 20 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.