बॉलीवुड में एक बार फिर पेमेंट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. करोड़ों के फ्रॉड केस में पहले से ही जेल में बंद डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब फिल्म 1920 के डायरेक्टर पराग चड्ढा ने उन पेमेंट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने फिल्म 1920 को लेकर अपनी और पूरी टीम की पेमेंट न मिलने का दावा किया है.
विक्रम भट्ट की बढ़ी मुश्किलें
पोस्ट शेयर कर दिखाया सच
बात अगर पराग चड्ढा की करें तो वह वह अब तक एक था टाइगर और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए है. इनमें उन्होंने दिखाया है कि वह कब से टीम से बातचीत करने में जुटे हैं. यहां उन्होंने इन पोस्ट के जरिए विक्रम भट्ट, फिल्म की डायरेक्टर कृष्णा भट्ट और प्रोडक्शन हाउस का जिक्र किया है.
लीड हीरोइन तक की नहीं हुई पेमेंट
जाने माने फिल्ममेकर पराग ने अपनी पोस्ट के जरिए दावा किया है कि पिछले कई सालों से अपने पेमेंट के लिए बात कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अब तक पेमेंट नहीं मिली है. हर बार उन्हें किसी न किसी बात का सहारा देकर टाल दिया जाता है. उनका पैसा अब तक उन्हें नहीं मिला है. उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि पेमेंट सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़े पूरी टीम की पेमेंट अब तक नहीं हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अविका गोर की टीम का पेमेंट भी अब तक नहीं हुआ है.
बता दें कि उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को बयां किया है. उ्न्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि कैसे लोग अपनी ही पेमेंट के लिए भटकते रहते हैं. उन्होंने दावा किया है कि अब वह इसलिए चुप थे कि उन्हें लगा था कि वो पैसा अपने आप दे देंगे. लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेंगे. गौरतलब है कि विक्रम भट्ट की गिरफ्तारी इंदिरा IVF के फाउंडर अजय मुर्दिया की शिकायत के बाद हुई थी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.