द 50 से एविक्ट हुई डिंपल सिंह ने पवन सिंह द्वारा सपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मनोज तिवारी, निरहुआ ने उनका समर्थन किया.
ख़बरें फटाफट
डिंपल सिंह पवन सिंह से नाराज हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. इन दिनों जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘द 50’ चर्चा में है. इस रियलिटी शो में टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार, कंटेंट क्रिएटर्स और पॉपुलर पर्सनैलिटीज हैं. इनमें भोजपुरी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर डिंपल सिंह भी शामिल थीं, जो हाल में शो से एविक्ट हो गई हैं. उन्होंने घर से बाहर निकलने के बाद पवन सिंह द्वारा सपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि भोजपुरी के बाकी स्टार्स ने भी उनके सपोर्ट में वीडियो किए लेकिन पवन सिंह ने ऐसा नहीं किया.
पवन सिंह के साथ गाने करने वाली डिंपल को शो में अभिनेता की तरफ से किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला. अभिनेत्री का कहना है, “ये मेरे लिए दुख देने वाली बात है क्योंकि मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं और वो भी, लेकिन शो में सपोर्ट न करने का फैसला गलत था. मुझे आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मनोज तिवारी, और निरहुआ समेत कई स्टार्स ने सपोर्ट किया. अगर मैं शो में थोड़ा और समय रुक भी जाती तो तब भी वे मुझे सपोर्ट नहीं करते.”