Netflix Series Record: इमरान हाशमी और नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी’ ने ओटीटी की दुनिया में सही मायने में ग्लोबल लेवल पर तहलका मचा दिया है. यह सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी अपनी धाक जमा रही है. यह शो दुनिया के 20 अलग-अलग देशों में नेटफ्लिक्स की ‘टॉप-10 नॉन-इंग्लिश शोज’ की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. किसी भारतीय सीरीज के लिए इतने कम समय में दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है. विदेशी बाजारों में भी इमरान हाशमी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.
नई दिल्ली. इमरान हाशमी इन दिनों डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह बनकर उभरे हैं. नेटफ्लिक्स पर बैक-टू-बैक उनकी दो बड़ी रिलीज ने तहलका मचा दिया है. इमरान के लिए साल की शुरुआत बेहद शानदार रही, पहले नेटफ्लिक्स पर उनकी सीरीज ‘हक’ ने दस्तक दी और उसके तुरंत बाद ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ रिलीज हुई. इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमा ली है और इमरान को डिजिटल स्पेस का नया ‘किंग’ साबित कर दिया है.

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स’ ने ग्लोबल लेवल पर झंडे गाड़ दिए हैं. पिछले हफ्ते यह सीरीज दुनिया के 20 अलग-अलग देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में ट्रेंड करती रही. दिलचल्प बात तो यह है कि इनमें से 10 देशों में यह शो नंबर वन के पायदान पर काबिज रहा, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को बयां करता है. (फोट साभार: IMDb)

व्यूअरशिप के मामले में ‘तस्करी’ ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं. महज 12 दिनों के भीतर इस शो ने व्यूअरशिप के सभी बड़े रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं. रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही इस सीरीज को 5 करोड़ 6 लाख (50.6 मिलियन) से भी ज्यादा घंटों तक देखा गया है. इमरान हाशमी और नीरज पांडे की यह सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. (फोट साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

नेटफ्लिक्स के ताजा आंकड़ों (19 से 25 जनवरी 2026) के मुताबिक, इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ ने अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है. इस दौरान सीरीज को 3.9 मिलियन व्यूज और 21.2 मिलियन घंटे का वॉचटाइम मिला. इसी के साथ यह नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही. फिलहाल इस लिस्ट में साउथ कोरियन रोमांटिक कॉमेडी ‘कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?’ पहले पायदान पर राज कर रही है. (फोट साभार: IMDb)

‘तस्करी’ की ओटीटी व्यूअरशिप के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत धमाकेदार रही. पहले हफ्ते में इस सीरीज ने 5.4 मिलियन व्यूज और 29.4 मिलियन घंटों के वॉचटाइम के साथ नंबर 1 की पोजीशन हासिल की थी. वहीं, दूसरे हफ्ते में थोड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद इसने 3.9 मिलियन व्यूज और 21.2 मिलियन घंटों का वॉचटाइम दर्ज कराया और ग्लोबल चार्ट्स पर तीसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है. (फोट साभार: IMDb)

अगर तुलना करें, तो 2025 में नेटफ्लिक्स के पहले बड़े शो ‘ब्लैक वारंट’ ने अपने पूरे लाइफटाइम में कुल 9.8 मिलियन व्यूज बटोरे थे. इसके उलट, इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ ने महज 12 दिनों के भीतर ही 9.3 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. जिस रफ्तार से यह सीरीज आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ है कि यह पिछले साल के बड़े रिकॉर्ड्स को बहुत जल्द पीछे छोड़ देगी. (फोट साभार: IMDb)

7 एपिसोड की तस्करी सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इसे नीरड पांडे और राघव जयरथ ने मिलकर डायरेक्ट किया है. खास बात है कि सीरीज की कहानी ही नहीं, बल्कि इसमें इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है. इसमें इमरान के अलावा शरद केलकर, नंदीश सिंह संधू और अृमता खानविलकर जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है. (फोट साभार: IMDb)
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.