Top Trending Film On OTT: सिनेमाघरों में अपनी लागत भी न वसूल पाने वाली एक फिल्म जब ओटीटी पर आती है, तो कभी-कभी इतिहास रच देती है. साल 2025 की एक ऐसी ही फिल्म, जिसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानकर नकार दिया गया था, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है. प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बन गई है और ट्रेंडिंग लिस्ट में गदर काट रही है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर किस्मत भले ही साथ न दे, लेकिन ओटीटी की दुनिया में कब बाजी पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. साल 2025 में सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने अब ओटीटी पर अपनी दहाड़ से सबको चौंका दिया है. रिलीज के साथ ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म देशभर में ट्रेंड कर रही है.

सादगी भरी कहानी और दिल छू लेने वाले संगीत के दम पर यह फिल्म अब दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. साल 2025 में जब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, तो ट्रेड एनालिस्ट्स को इससे काफी उम्मीदें थीं, हालांकि, उस समय बड़े बजट की अन्य फिल्मों के बीच दबने और कमजोर मार्केटिंग की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. (फोटो साभार: IMDb)

थिएटर्स में खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया था. लेकिन, हाल ही में जब इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया, तो कहानी पूरी तरह बदल गई. प्राइम वीडियो के टॉप 10 चार्ट में यह फिल्म टॉप पर बनी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि जो दर्शक सिनेमाघरों तक इसे देखने नहीं पहुंचे थे, वे इसे खूब देख रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेकर्स ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था और उन्हें पूरा भरोसा था कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी. पर्दे पर अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बनाया गया था, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया. दर्शकों की तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसी उम्मीद की जा रही थी. (फोटो साभार: IMDb)

भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म हिट का टैग अपने नाम नहीं कर पाई. आंकड़ों ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोमांटिक ड्रामा ने घरेलू बाजार में महज 30 करोड़ और दुनियाभर में सिर्फ 48.02 करोड़ की कमाई की. ये आंकड़े गवाह हैं कि 90 करोड़ में बनी फिल्म अपनी लागत का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई और साल 2025 की बड़ी नाकामियों में शुमार हो गई. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की सादगी और इसके जड़ों से जुड़े होने के अहसास ने इसे ओटीटी ऑडियंस का फेवरेट बना दिया है. ‘तू मेरी मैं तेरा’ की यह सफलता इस बात का सबूत है कि आज के दौर में फिल्म का भविष्य सिर्फ पहले वीकेंड के कलेक्शन से तय नहीं किया जा सकता. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने ऐसी छोटी और कंटेंट-ओरिएंटेड फिल्मों को दूसरा मौका देना शुरू कर दिया है. (फोटो साभार: IMDb)

दर्शक अब अपने घर के सुकून में बैठकर इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं जो इन दिनों प्राइ वीडियो के टॉप 10 लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. देशभर में मिल रहे इस प्यार ने फिल्म की पूरी टीम को गदगद कर दिया है. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो यह समय है इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करने का. (फोटो साभार: IMDb)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ पिछले साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है. इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आए थे. मूवी को आईएमडीबी पर 4.1 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.