फिल्म हक की एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए करीब चार महीनों तक कुरान पढ़ी थी। यह बात फिल्म के डायरेक्टर सुपन एस वर्मा ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताई। सुपन एस वर्मा ने बताया कि फिल्म की रिसर्च के दौरान इस्लामी कानून समझने में टीम को करीब डेढ़ साल लगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुरान के संदर्भ और संवाद वास्तविकता के साथ पेश किए गए हैं। इसलिए अंत में ‘इकरा’ जैसे शब्द का विशेष महत्व रखा गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में ट्रिपल तलाक और मेहर जैसे मुद्दों को सही संदर्भ में दिखाने का प्रयास किया गया है। यामी गौतम के अलावा, फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में थे। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी थे। फिल्म की कहानी जेंडर इक्वालिटी, न्याय और पर्सनल डिग्निटी जैसे मुद्दों पर आधारित थी। कहानी में, शाजिया (यामी गौतम) अपने पति (इमरान हाशमी) के दूसरी शादी करने और उसे मेंटेनेंस देने से इनकार करने पर अदालत का सहारा लेती है।
जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के कोलैबोरेशन में बनी यह फिल्म नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे 2 जनवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म हक देखकर यामी की फैन हुईं आलिया फिल्म की आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और संजय कपूर जैसे सेलेब्स ने तारीफ की थी। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और खुद को यामी की फैन बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, “क्वीन यामी गौतम, आप ‘हक’ में कमाल हैं। आपकी एक्टिंग में सच्चाई, दिल और क्लास साफ दिखती है। यह अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा महिला परफॉर्मेंस में से एक है। जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा, मैं आपकी फैन हूं और आपके आने वाले काम का बेसब्री से इंतजार है।”
आलिया के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने आलिया की स्टोरी री-शेयर करते हुए लिखा था कि इतनी शानदार एक्ट्रेस और अच्छे इंसान से ऐसी तारीफ मिलना बहुत खास है। यामी ने कहा कि वह आलिया के काम और उनके प्रोफेशनल रवैये की हमेशा से इज्जत करती हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत को उन्होंने दिल से जुड़ी और सच्ची बताया।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.