नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री में जब सुपरस्टार की बात होती है जो सबसे पहले पवन सिंह का नाम टॉप पर आता है. उन्होंने अब तक तक कई सुपरहिट गाने दिए हैं लेकिन भोजपुरी गाने ‘सॉरी सॉरी’ (Sorry Sorry) को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. यह एक ऐसा डांस नंबर है, जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया था. यह गाना फिल्म भोजपुरिया राजा का है और आज भी शादियों और पार्टियों की जान बना हुआ है. इस गाने की सबसे खास बात पवन सिंह की दमदार आवाज और काजल राघवानी के कातिलाना मूव्स हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह शर्टलेस होकर डांस कर रहे हैं. पावर स्टार का स्वैग और काजल का चुलबुला अंदाज इस गाने को विजुअली बहुत अट्रैक्टिव बनाता है. चाहे डीजे हो या कोई फंक्शन, इस गाने के बजते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.