एप्स्टीन फाइल्स से न सिर्फ अमेरिका के लिए बल्कि भारत के लिए भी शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं. कई बड़ी हस्तियों के नाम इस फाइल्स में शामिल हैं. कुछ दिन पहले इसमें फिल्ममेकर मीरा नायर के एक्स हस्बैंड का नाम जुड़ा था. अब कथित तौर पर अनुराग कश्यप का नाम भी इस फाइल्स में मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फाइल्स का एक डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है. लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं.
विवादित एप्स्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम आया. (फाइल फोटो)
सोशल मीडिया पर कथित फाइल्स का एक पेज वायरल हो रहा है. इस पेज में अनुराग कश्यप का नाम ‘बॉलीवुड गाय’ के तौर पर सामने आया है. इसमें जेफरी एप्स्टीन और गिउसेप्पे बर्सानी, गिनो यू और ऑर्नेला कोराज़ा जैसे लोगों के बीच बातचीत हुई थी. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
न्यूज 18 हिंदी इस वायरल ईमेल स्क्रीनशॉट की पुष्टी नहीं करता.
वायरल हो रहे पेज पर लोग कमेंट कर रहे हैं. एक रेडिट यूजर ने लिखा, “ये एप्स्टीन की फाइल्स हैं या चित्रगुप्त की हिसाब किताब की किताब? हर कोई इसमें है. डर है कि कभी मेरा नाम भी इसमें आ सकता है.” एक अन्य ने कमेंट किया, “इतने सारे अमीर या प्रभावशाली लोग एप्स्टीन की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे– ये लिस्ट बहुत बड़ी है, हमें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन लोगों के पीछे नहीं जाना चाहिए जिन्हें सिर्फ इन इवेंट्स में बुलाया गया था.”
एप्स्टीन फाइल्स क्या है?
एप्स्टीन फाइल्स दस्तावेजों का एक संग्रह है, जिसमें अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन और उसके सहयोगियों की क्रिमिनल एक्टिविटी की डिटेल्स है. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस फाइल्स को मुद्दा बनाया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि ये फाइल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों द्वारा बनाई गई झूठी कहानियां हैं.
16 फाइल्स हुईं गायब
सोशल मीडिया पर कई पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और केविन स्पेसी जैसी सार्वजनिक हस्तियों की तस्वीरें भी हैं. अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 16 फाइल्स इंटरनेट से गायब हो चुकी हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.