हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वह जितने बड़े स्टार हैं, उतने ही बड़े प्रोफेशनल भी हैं. उनकी इसी खूबी को लेकर जानी मानी एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. फिल्म सत्ते पर सत्ता की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कल्पना ने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन से उन्होंने समय की कद्र करना सीखाते थे. वह उनके इस अंदाज से काफी इप्रेंस हुई थीं.
ख़बरें फटाफट
करियर में दे चुकीं कई हिट
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनके प्रोफेशनल रवैये के लिए भी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं. समय की पाबंदी उनकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार आज यूहीं नहीं उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ते हैं. खुद कल्पना अय्यर भी बिग बी की बहुत बड़ी फैन रही हैं.
अमिताभ की तारीफ में पढ़े कसीदें
कल्पना ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सत्ते पर सत्ता में उन्होंने जो काम किया, उस वह कभी नहीं भुला पाएंगी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने जिंदगी का एक अहम सबक सीखा. कल्पना के मुताबिक, अमिताभ बच्चन से उन्होंने समय की अहमियत समझी. उन्होंने कहा कि चाहे बिग बी कितने ही बड़े सुपरस्टार क्यों न हों, लेकिन सेट पर समय से पहुंचने में उन्होंने कभी लापरवाही नहीं की.